Skip to main content

मोदी की 5 बड़ी योजनाएं जो 2019 में पलट सकती हैं सत्ता की बाजी

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद अनौपचारिक तौर पर देश में आम चुनाव 2019 का बिगुल बज जाएगा. 2014 के चुनावों में विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित बहुमत के साथ देश में पहली पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार बनाई और नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने. अब अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रहे नरेन्द्र मोदी एक बार फिर दूसरे कार्यकाल के लिए जनता के बीच होंगे.

आगामी आम चुनावों में पार्टी की कोशिश बीते पांच साल के दौरान शुरू की गई योजनाओं की सफलता पर सत्ता में कायम रहने की होगी. केन्द्र सरकार की इन पांच योजनाओं के आंकड़ों के देखे तो 2019 में ये योजनाएं सत्ता की बाजी पलट सकती हैं.

मुद्रा

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी और माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन द्वारा छोटे और मध्यम कारोबारियों को बिना किसी सिक्योरिटी के कर्ज देने का प्रावधान है. यह कर्ज नॉन एग्रीकल्चरल सेक्टर में छोटे कारोबार को बढ़ावा देते हुए रोजगार बढ़ाने के लिए दिया जाता है. इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को लॉन्च किया और इसके तहत 5.71 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जा चुका है. इस योजना का लाभ तीन साल के दौरान 12.27 करोड़ लोगों को दिया जा चुका जिसमें 3.49 करोड़ लाभार्थियों ने नए कारोबार के लिए कर्ज लिया है.

उज्जवला

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे 5 करोड़ परिवारों को बिना किसी सिक्योरिटी राशि के एलपीजी कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान किया गया. लॉन्च के बाद 5 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रिकॉर्ड 28 महीनों में पूरा कर लिया गया. जिसके बाद मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान इस योजना का लक्ष्य 8 करोड़ परिवार कर दिया गया है औऱ केन्द्रीय बजट से योजना के लिए 12,800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

उर्जित पटेल पर दारोमदार, RBI-सरकार में होगी जंग या जारी रहेगी शांति?

आवास

ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में सभी परिवारों के लिए 2022 तक घर का प्रावधान किया गया है. इस योजना को 20 नवंबर 2016 को लॉन्च किया गया और 2022 तक 2.95 करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य तय किया गया. योजना के पहले चरण में 31 मार्च 2019 तक 1 करोड़ पक्का घर बनाने का लक्ष्य है. केन्द्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2014-15 से 2017-18 तक ग्रामीण क्षेत्र में कुल 1.07 करोड़ पक्का मकान तैयार कर लिए गए हैं. इनमें से 38.20 लाख मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत औऱ बचे हुए मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बने हैं.

शौचालय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को 2 अक्टूबर 2014 को लॉन्च किया और 2 अक्टूबर 2019 तक इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य तय किया गया. इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को घर में शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपये देने का प्रावधान है. यह रकम दोनों केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें एक तय फॉर्मूले के तहत देती हैं. केन्द्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 31 अगस्त 2018 तक 88.9 फीसदी ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण का काम पूरा किया जा चुका है. योजना को 2014 में लॉन्च करने के बाद से अभी तक 7.94 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण किया गया है. ये निर्माण 19 राज्यों के 419 जिलों में 4.06 लाख गांवों में किया गया है और इस गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है.

SBI का पैसा बचाने के लिए गुजरात, राजस्थान समेत 5 राज्यों में बिजली होगी महंगी

जनधन

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत समाज के कमजोर तबके और कम आय वाले परिवारों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है. योजना के तहत गरीब नागरिकों को सेविंग बैंक अकाउंट के साथ-साथ कर्ज लेने, पैसा ट्रांसफर करने, इंश्योरेंस और पेंशन जैसी सुविधाओं को भी जोड़ा गया है. केन्द्र सरकार के ताजे आंकड़ों के मुताबिक देश में 32.41 करोड़ जनधन खाते खोले जा चुके हैं. इन खातों में कुल जमा 81,200 करोड़ रुपये से अधिक है. जनधन के तहत खुले बैंक खातों में 53 फीसदी खाते महिलाओं के खोले गए हैं और 59 फीसदी खाते देश के ग्रामीण इलाकों और कस्बों में खुला है. इसी योजना के तहत आसानी से ट्रांजैक्शन करने के लिए जनधन खातों पर 24.4 करोड़ रूपे कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

मसूद के भाई ने 35 फिदायीनों को भारत पर हमले की खिलाई कसम

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भारत में नए सिरे से दहशत फैलाने की योजना बनाई है. शुक्रवार को पाकिस्तान की एक रैली में जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर के भाई ने 35 फिदायीनों को कसम खिलाई है और उन्हें भारत पर हमला करने को कहा है. पाकिस्तान के फैसलाबाद में मौलाना मसूद अजहर के छोटे भाई रऊफ असग़र ने रैली आयोजित की. बता दें कि भारत सरकार ने पठानकोट और नगरोटा आतंकी हमले में रऊफ असगर को आरोपी बनाया है. इस रैली में रऊफ ने भारत और पीएम मोदी के खिलाफ खूब जहर उगला. सूत्रों के मुताबिक इस रैली में 35 फिदायीन हमलावरों को जम्म-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमले करने की कसम दिलाई गई. बता दें कि इससे पहले पिछले महीने पाकिस्तान के रावला कोर्ट में भी जैश ने एक बड़ी जनसभा की थी. बता दें कि यह पहला मौका है जब इस जैश के इस दस्ते में पाकिस्तानी फिदायीन हमलावरों के साथ-साथ कश्मीरी फिदायीन हमलावर भी शामिल हैं, जिन्हें भारत में सुरक्षा एजेंसियों पर आतंकवादी हमले के लिए कहा गया है. रैली में रऊफ असगर ने पठानकोट हमले में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों को याद करता हुए कहा कि इन आतंकियों ने कश्मीर में इस वक्त 5 हजार फिदा...

क्या दुनिया परमाणु जंग के ख़तरे की ओर बढ़ रही है?

एक ऐसा युग जब दुनिया ने पारंपरिक युद्ध की जगह एक विध्वंसकारी युद्ध के साये में जीना शुरू कर दिया . अमरीकी सरकार के इस कदम के बाद रूस ने भी परमाणु हथियारों का विकास करना शुरू कर दिया . इसके बाद कई सालों तक अमरीका और रूस में परमाणु हथियारों की एक ऐसी होड़ लगी रही जिसमें दोनों देश एक दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिश में लगे हुए थे. इसी बीच दुनिया ने क्यूबा मिसाइल संकट भी देखा जब अमरीका और सोवियत संघ के बीच परमाणु युद्ध शुरू होने जैसी स्थिति बन गई थी. इस दौर में हमले की चेतावनी मिलते ही आपको और आपके परिवार को तत्काल किसी जगह छिपना होता था. लेकिन आख़िरकार सोवियत संघ और अमरीका इस तरह के संघर्ष से बचने के लिए कुछ नियम और शर्तें मानने के लिए तैयार हो गए. इसके बाद तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन और सोवियत संघ के नेता मिखाइल गोर्वाचोव ने साल 1987 में इंटरमीडिएट रेंज न्युक्लियर फोर्सेज़ ट्रीटी पर हस्ताक्षर किए. ये एक ऐतिहासिक घटना थी क्योंकि एक लंबे अरसे तक अमरीका और रूस के बीच शीत युद्ध चलने के बाद दुनिया के ये दो सबसे शक्तिशाली देश इस मुद्दे पर एक समझौता कर पाए थे....

क्राइमिया को लेकर क्यों भिड़ रहे हैं रूस और यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के बीच उठे ताज़ा विवाद के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली अपनी मुलक़ात रद्द कर सकते हैं. ट्रंप ने वॉशिंगटन पोस्ट अख़बार को बताया कि वो रूसी जहाज़ों के यूक्रेनियाई नावों पर गोलियां चलाने और उन्हें ज़ब्त करने के मामले से संबंधित 'पूरी रिपोर्ट' का इंतज़ार कर रहे हैं. इसी सप्ताह दोनों देशों के नेता जी-20 सम्मेलन के दौरान बुईनोस एर्स में मुलाक़ात करने वाले हैं. अमरीका ने यूरोपीय देशों से कहा है कि वो इस मामले में यूक्रेन का समर्थन करें. अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नूआर्ट ने कहा है कि वो रूस के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू किए जाने चाहिए. क्या कहा डोनल्ड ट्रंप ने? ट्रंप से वॉशिंगटन पोस्ट से कहा कि उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की टीम से जो रिपोर्ट आने वाली है वो बेहद "निर्णायक" होगी. उनका कहना है, "हो सकता है कि मैं उनसे मुलाक़ात ही ना करूं . मुझे आक्रामक रवैय्या पसंद नहीं है. मैं नहीं चाहता कि कोई आक्रामक रुख़ अपनाए." इससे पहले राष्ट्रीय सुर...